संस्था के विधान एवं कार्ययोजना में शामिल 9 विशिष्ट स्तंभ जो मध्य प्रदेश भर में हमारे कार्यों को दिशा देते हैं
विज्ञान एवं पर्यावरण शिक्षा को रोचक बनाना तथा सभी विद्यार्थियों की छिपी हुई जिज्ञासा एवं प्रतिभा को अवसर देना।
अध्ययन के लिये प्रयोगशाला के महंगे उपकरणों तथा सीमित प्रयोगों पर निर्भरता कम करना और न्यून लागत नवाचार को बढ़ावा देना।
खुद करके सीखने के सिद्धांत द्वारा अधिगम (Learning) को बढ़ाना तथा बच्चों के व्यावहारिक ज्ञान को स्थायी बनाना।
बच्चों को एक ऐसा मंच देना जहां वे अपनी जिज्ञासा और खोजी प्रवृत्ति को स्वतंत्रतापूर्वक बढ़ा सकें।
समाज में व्याप्त अंधविश्वास तथा पाखंड के खिलाफ तार्किक एवं वैज्ञानिक प्रयोगों द्वारा सशक्त जागरूकता उत्पन्न करना।
आम लोगों, महिलाओं एवं किसानों में दैनिक वैज्ञानिक जागरूकता एवं वैज्ञानिक समझ को निरंतर बढ़ाना।
मतदान के प्रति आम लोगों में जागरूकता लाना तथा लोकतांत्रिक सहभागिता को अधिकतम स्तर तक बढ़ाना।
ट्रैफिक नियमों के पालन तथा सावधानियों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा नागरिकों में जिम्मेदारी का भाव उत्पन्न करना।
पर्यावरण संरक्षण के प्रति आम लोगों में संवेदनशीलता व जागरूकता बढ़ाना तथा जिम्मेदारी का भाव उत्पन्न करना।