पंजीयन क्र.: 01/01/01/28757/14 | नीति आयोग दर्पण: MP/2018/0209261 | नर्मदापुरम (होशंगाबाद), मध्य प्रदेश
प्रेरणा मंत्र:
"खुद करके सीखने के सिद्धांत से विज्ञान को भयमुक्त और जीवनोपयोगी बनाना ही हमारा संकल्प है।"
पंजीकृत स्वयंसेवी संस्था | मध्य प्रदेश शासन

ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों में वैज्ञानिक चेतना व पर्यावरण संरक्षण

वनजा इन्वायरमेंट एंड साइंस सेंटर सोसायटी (नर्मदापुरम, म.प्र.) द्वारा समाज में वैज्ञानिक तार्किक दृष्टिकोण का प्रसार, बच्चों में विज्ञान के भय का निवारण, लो-कॉस्ट विज्ञान प्रयोग और प्रकृति संरक्षण का निरंतर जन-अभियान।

सोसायटी पंजीयन क्र. 01/01/01/28757/14
नीति आयोग दर्पण MP/2018/0209261
PFMS यूनिक कोड MPHO00001888

वनजा इन्वायरमेंट एंड साइंस सेंटर सोसायटी

राष्ट्रपति/राज्यपाल सम्मानित शिक्षकों का मार्गदर्शन
वनजा विज्ञान गतिविधि
नवाचारी विज्ञान व पर्यावरण शिक्षण गतिविधियां
89 आदिवासी ब्लॉक
14 आदिवासी जिले
50+ प्रदर्शनी बोर्ड
30+ नवाचार आयाम
2014 से निरंतर निष्ठावान समाज सेवा
89+ आदिवासी विकासखंडों में जन-अभियान
14 जिलों में विज्ञान शिक्षक कार्यशालाएं
10,000+ वर्गफीट आयोजन व बैठक संकुल
हमारा परिचय

वैज्ञानिक तार्किक दृष्टिकोण का सशक्त संवाहक

वनजा इन्वायरमेंट एंड साइंस सेंटर सोसायटी नर्मदापुरम (होशंगाबाद) एक पंजीकृत स्वयंसेवी संस्था है जिसका उद्देश्य समाज में वैज्ञानिक चेतना और तार्किक सोच का विस्तार करना है।

हमारा मूल ध्येय एवं संकल्प

बच्चों के मन से विज्ञान का भय दूर करना

देश को विज्ञान में आगे लाने के लिये बच्चों के मन में विज्ञान शिक्षा के प्रति व्याप्त भय को दूर करना नितांत जरूरी है। इसके लिये वनजा द्वारा विज्ञान शिक्षा के सरलीकरण, 'खुद करके सीखने' (Learning by Doing) एवं रुचि बढ़ाने के लिये अनेक जमीनी प्रयास किये जा रहे हैं।

वनजा इन्वायरमेंट एंड साइंस सेंटर सोसायटी से देश के अनेक प्रतिष्ठित वैज्ञानिक, उत्कृष्ट विज्ञान संचारक तथा वैज्ञानिक संस्थान एक सशक्त नेटवर्क के रूप में जुड़े हैं, जिनके माध्यम से वैज्ञानिक चेतना के इस अभियान को निरंतर अधिक प्रभावपूर्ण तरीके से जन-जन तक पहुँचाया जा रहा है।

राष्ट्रपति एवं राज्यपाल सम्मानित शिक्षकों का निरंतर मार्गदर्शन

संस्था को महामहिम राज्यपाल तथा राष्ट्रपति सम्मान, नवाचारी विज्ञान शिक्षक पुरस्कार एवं राज्य स्तरीय श्रेष्ठ विज्ञान संचारक सम्मान से अलंकृत समर्पित शिक्षकों का निरंतर मार्गदर्शन मिल रहा है, जो स्वयं ग्रामीण एवं आदिवासी विकासखंडों में सेवारत रहे हैं।

संस्था का विस्तृत परिचय व वैधानिक विवरण पढ़ें

न्यून लागत प्रयोग (Low-Cost)

महंगे उपकरणों के बिना दैनिक जीवन की वस्तुओं से आसान और रोचक विज्ञान प्रयोग सिखाना।

अंधविश्वास व पाखंड का निवारण

कथित तांत्रिक 'चमत्कारों' की वैज्ञानिक व्याख्या कर जनता व आदिवासियों को अंधविश्वास से मुक्ति दिलाना।

पर्यावरण व जैव-विविधता

नेचर वॉक, नेचर कैंप, सर्प जागरूकता एवं 89 आदिवासी विकासखंडों में फ्लैश मॉब व प्रदर्शनियां।

लोककला व कठपुतली संचार

स्थानीय पारंपरिक कला, कठपुतली नाटक एवं लोक संगीत के माध्यम से सुदूर गांवों तक संवाद।

अपने विद्यालय या अंचल में विज्ञान व पर्यावरण कार्यक्रम आयोजित कराएं

टेलीस्कोप से आकाश दर्शन, नवाचारी प्रयोग कार्यशालाएं, कठपुतली नाटक या पर्यावरण प्रदर्शनी आयोजित कराने हेतु हमसे सीधे संपर्क करें।