पंजीयन क्र.: 01/01/01/28757/14 | नीति आयोग दर्पण: MP/2018/0209261 | नर्मदापुरम (होशंगाबाद), मध्य प्रदेश

संस्था के पास उपलब्ध समृद्ध सुविधाएं

राज्यभर में बड़े विज्ञान मेलों, कार्यशालाओं, पर्यावरण प्रदर्शनियों एवं लोककला सम्मेलनों के भव्य आयोजन हेतु संस्था के पास सुसज्जित अधोसंरचना है।

अधोसंरचना

प्रदर्शनी, कला एवं कार्यशाला संसाधन

विद्यालयों, जनपदों और संभागों में त्वरित विज्ञान व पर्यावरण अभियान संचालित करने हेतु हमारे पास उपलब्ध सामग्रियां

1. वैज्ञानिकों के कटआउट व जीवनी पोस्टर

विश्व प्रसिद्ध भारतीय एवं अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिकों के आदमकद कटआउट्स एवं उनके प्रेरक जीवनवृत्त पर आधारित उच्च गुणवत्ता वाले आकर्षक पोस्टर्स।

2. 50+ बड़े पर्यावरण संदेश बोर्ड (6x4 फीट)

पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन, वन्यजीव सुरक्षा और ऊर्जा संरक्षण का संदेश देने वाले 6x4 फीट आकार के 50 से भी ज्यादा विशालकाय बोर्ड।

3. पर्यावरण की रोचक जानकारी देने वाले खेल बोर्ड

बच्चों व युवाओं के लिये खेल-खेल में पर्यावरण, खाद्य श्रृंखला, वृक्षों व जैव विविधता की समझ विकसित करने वाले अभिनव गेम बोर्ड्स।

4. प्रशिक्षित लोक कलाकार दल

पारंपरिक लोकगीत, लोकनृत्य एवं नुक्कड़ अभिनय में पारंगत दक्ष कलाकारों का दल जो स्थानीय बोलियों में विज्ञान का संदेश संप्रेषित करता है।

5. प्रशिक्षित कठपुतली कलाकार

कठपुतली विधा के सिद्धहस्त कलाकार जो अंधविश्वास निवारण, स्वच्छता एवं वैज्ञानिक समझ को कठपुतली संवाद के जरिए जनमानस में उतारते हैं।

6. लोक कला हेतु पारंपरिक वाद्य यंत्र

ढोलक, मंजीरा, हारमोनियम, खंजरी सहित पारंपरिक वाद्य यंत्रों का समृद्ध संग्रह जो सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को मनमोहक और प्रभावी बनाता है।

7. 10,000 वर्गफीट बैठक व प्रतियोगिता व्यवस्था

10,000 स्क्वायर फीट तक के विशाल परिसर में एक साथ सैकड़ों विद्यार्थियों के लिये चित्रकला, विज्ञान प्रदर्शनी, प्रतियोगिता एवं बैठक की संपूर्ण व्यवस्था।

8. राष्ट्रीय व राज्य पुरस्कार प्राप्त रिसोर्स पर्सन

भारत सरकार एवं मध्य प्रदेश सरकार से नेशनल व स्टेट अवॉर्ड प्राप्त समिति के ख्यातिप्राप्त शिक्षक, वैज्ञानिक एवं विशेषज्ञ रिसोर्स पर्सन।

संसाधन अनुरोध भेजें