वनजा इन्वायरमेंट एंड साइंस सेंटर सोसायटी (नर्मदापुरम, म.प्र.) द्वारा समाज में वैज्ञानिक तार्किक दृष्टिकोण का प्रसार, बच्चों में विज्ञान के भय का निवारण, लो-कॉस्ट विज्ञान प्रयोग और प्रकृति संरक्षण का निरंतर जन-अभियान।
वनजा इन्वायरमेंट एंड साइंस सेंटर सोसायटी नर्मदापुरम (होशंगाबाद) एक पंजीकृत स्वयंसेवी संस्था है जिसका उद्देश्य समाज में वैज्ञानिक चेतना और तार्किक सोच का विस्तार करना है।
देश को विज्ञान में आगे लाने के लिये बच्चों के मन में विज्ञान शिक्षा के प्रति व्याप्त भय को दूर करना नितांत जरूरी है। इसके लिये वनजा द्वारा विज्ञान शिक्षा के सरलीकरण, 'खुद करके सीखने' (Learning by Doing) एवं रुचि बढ़ाने के लिये अनेक जमीनी प्रयास किये जा रहे हैं।
वनजा इन्वायरमेंट एंड साइंस सेंटर सोसायटी से देश के अनेक प्रतिष्ठित वैज्ञानिक, उत्कृष्ट विज्ञान संचारक तथा वैज्ञानिक संस्थान एक सशक्त नेटवर्क के रूप में जुड़े हैं, जिनके माध्यम से वैज्ञानिक चेतना के इस अभियान को निरंतर अधिक प्रभावपूर्ण तरीके से जन-जन तक पहुँचाया जा रहा है।
संस्था को महामहिम राज्यपाल तथा राष्ट्रपति सम्मान, नवाचारी विज्ञान शिक्षक पुरस्कार एवं राज्य स्तरीय श्रेष्ठ विज्ञान संचारक सम्मान से अलंकृत समर्पित शिक्षकों का निरंतर मार्गदर्शन मिल रहा है, जो स्वयं ग्रामीण एवं आदिवासी विकासखंडों में सेवारत रहे हैं।
महंगे उपकरणों के बिना दैनिक जीवन की वस्तुओं से आसान और रोचक विज्ञान प्रयोग सिखाना।
कथित तांत्रिक 'चमत्कारों' की वैज्ञानिक व्याख्या कर जनता व आदिवासियों को अंधविश्वास से मुक्ति दिलाना।
नेचर वॉक, नेचर कैंप, सर्प जागरूकता एवं 89 आदिवासी विकासखंडों में फ्लैश मॉब व प्रदर्शनियां।
स्थानीय पारंपरिक कला, कठपुतली नाटक एवं लोक संगीत के माध्यम से सुदूर गांवों तक संवाद।
खगोल विज्ञान, पर्यावरण मेले, कठपुतली नाटक, विज्ञान कार्यशालाएं एवं बच्चों के उत्साह की वास्तविक झलकियां (फोटो पर क्लिक करके बड़ा देखें)
टेलीस्कोप से आकाश दर्शन, नवाचारी प्रयोग कार्यशालाएं, कठपुतली नाटक या पर्यावरण प्रदर्शनी आयोजित कराने हेतु हमसे सीधे संपर्क करें।